info@ssuniversity.ac.in +91-0000000000
हिन्दी Admin
Est. 2026
---------
Admissions Open 2026 Apply Now
Swami Shukdevanand University
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय

Shahjahanpur, Uttar Pradesh शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश

Founder

कुलपति ने की वन राज्य मंत्री से शिष्टाचार भेंट

कुलपति ने की वन राज्य मंत्री से शिष्टाचार भेंट
28 Jun 2026

कुलपति ने की वन राज्य मंत्री से शिष्टाचार भेंट

जुलाई के प्रथम सप्ताह में विश्वविद्यालय पहुंचेंगे वन राज्य मंत्री शाहजहांपुर, स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण सक्सेना से शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। भेंट के दौरान कुलपति प्रो. सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित हरित परिसर (ग्रीन कैंपस) एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलों की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय आगमन का आमंत्रण दिया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए वन राज्य मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय आने की सहमति प्रदान की। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान में सहभागिता करने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की भी स्वीकृति दी।

No additional content provided for this post.