कुलपति प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी से शिष्टाचार भेंट की
इस अवसर पर उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, युवा सशक्तिकरण एवं समाज के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। बैठक के दौरान निम्न प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया: * कार्यकारी परिषद (Executive Council) के गठन। * विश्वविद्यालय का Bar Council of India (BCI) में सूचीबद्धकरण। * प्रशासनिक भवन, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर एवं नई संकायों के भवनों हेतु भूमि की आवश्यकता। * नियंत्रक परीक्षा (Controller of Examination), उप कुलसचिव (Deputy Registrar) एवं सहायक कुलसचिव (Assistant Registrar) के पदों पर नियुक्तियाँ। * वित्त समिति (Finance Committee) हेतु सदस्यों का नामांकन। यह बैठक विश्वविद्यालय के सुदृढ़ प्रशासन, अधोसंरचना विकास तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।
No additional content provided for this post.